बलिया, मार्च 10 -- बलिया। पुलिस ने मंगलवार को चेकिंग के दौरान शहर के विजयीपुर निवासी ऋतिकेश उर्फ छोटू सिंह को मालगोदाम तिराहा के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से अवैध पिस्टल और तीन मैगजीन बरामद हुआ। पूछताछ के बाद पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया। पुलिस का कहना है कि चेकिंग के दौरान कार सवार आरोपी को पकड़ा गया है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में एसआई सौरभ कुमार सिंह, सिपाही अमन सिंह, प्रवेश तिवारी आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.