पिस्टल, तमंचा और कारतूस के साथ दो शातिर बदमाश चढ़े पुलिस के हत्थे
मऊ, सितम्बर 13 -- मऊ, संवाददाता। थाना दक्षिण टोला पुलिस टीम ने रविवार की अल सुबह चेकिंग अभियान के दौरान भदेसरा मोड़ के पास से दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बदमाशों के पास से पुलिस टीम ने एक पिस्टल, एक तमंचा, एक बाइक, दो मोबाइल फोन बरामद किया। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के निर्देश पर थाना दक्षिण टोला पुलिस टीम रविवार की सुबह सघन चेकिंग अभियान चला रही थी। चेकिंग अभियान के दौरान थाना दक्षिण टोला पुलिस टीम और स्वॉट टीम को मुखबिर से सूचना मिला कि बाइक पर सवार होकर दो बदमाश किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में भदेसरा मोड़ से होते हुए शहर के अंदर आ रहे हैं। मुखबिर से सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने दबिश देकर दोनों शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों की शिनाख्त रवि याद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.