रांची, मई 10 -- पिस्कानगड़ी, प्रतिनिधि। रांची-गुमला नेशनल हाईवे-43 पर नगड़ी के पिस्का रेलवे फाटक के पास रविवार को भीषण सड़क जाम लग गया। दोपहर 12 बजे से शाम सात बजे तक लगे जाम में छोटे-बड़े वाहन घंटों फंसे रहे। जानकारी के अनुसार निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज के पास बने जर्जर बाईपास सड़क पर बड़े गड्ढों के कारण एक मालवाहक ट्रक बीच सड़क में खराब हो गया। इसके बाद रेलवे फाटक के दोनों ओर करीब दो किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। बाद में पुलिस प्रशासन के पहुंचने पर दूसरे लेन से धीरे-धीरे वाहनों को निकाला गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि ओवरब्रिज निर्माण की धीमी गति और जर्जर बाईपास सड़क के कारण आए दिन जाम की समस्या हो रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...