रांची, अप्रैल 4 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम की ओर से शनिवार को पिस्का मोड़ से ओटीसी ग्राउंड अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाया गया। शहर को स्वच्छ, सुव्यवस्थित व अतिक्रमण मुक्त बनाए रखने के उद्देश्य से चलाए गए इस अभियान के दौरान इन क्षेत्रों में सड़कों व सार्वजनिक स्थलों पर अवैध रूप से लगाए गए ठेला, गुमटी एवं दुकानों को हटाया गया। ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू हो सके व आम नागरिकों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो। वहीं, इस कार्रवाई के क्रम में कुल 2 ठेला व एक गुमटी को जब्त किया गया। साथ ही इंफोर्समेंट टीम ने दुकानदारों व अतिक्रमणकारियों को स्पष्ट रूप से चेतावनी देते हुए भविष्य में पुनः अतिक्रमण नहीं करने के लिए सख्त निर्देश दिए। यह भी कहा कि दोबारा अतिक्रमण पाए जाने पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.