रांची, जून 19 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम ने शुक्रवार को पिस्का मोड़ से आईटीआई बस स्टैंड मार्ग तक अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाया। इस दौरान सड़क व नालियों के ऊपर अतिक्रमण कर बनाए गए अस्थायी दुकानों एवं संरचनाओं को हटाया गया। कार्रवाई के क्रम में कुल 5 अस्थायी संरचनाओं को हटाया गया और दो गुमटी व एक ठेला जब्त किया गया। निगम प्रशासन ने कहा कि अभियान का उद्देश्य सड़क मार्गों को अतिक्रमण मुक्त कर यातायात व्यवस्था को सुगम बनाना व नालियों में पानी के बहाव को बाधारहित रखना है।निगम टीम द्वारा संबंधित लोगों को भविष्य में दोबारा अतिक्रमण नहीं करने की सख्त चेतावनी दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...