रांची, जुलाई 16 -- रांची। रक्षा राज्यमंत्री सह रांची के सांसद संजय सेठ ने गुरुवार को पिस्का नगड़ी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। बताया, पिस्का स्टेशन का जीर्णोद्वार आनंद विहार रेलवे स्टेशन की तर्ज पर किया गया है। शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ऑन लाइन माध्यम से उदघाटन करेंगे। मौके पर हटिया विधायक नवीन जायसवाल, डीआरएम करुणनिधि सिंह सहित अन्य मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...