रांची, सितम्बर 15 -- पिस्कानगड़ी, प्रतिनिधि। नगड़ी के लालगुटवा स्थित केंद्रीय वन उत्पादकता अनुसंधान संस्थान में मंगलवार को अनुसंधान सलाहकार समूह की बैठक हुई। इसमें वानिकी शोध, नई तकनीकों और भविष्य की अनुसंधान प्राथमिकताओं पर चर्चा की गई। बैठक का उद्घाटन केंद्रीय तसर अनुसंधान केंद्र के निदेशक डॉ. प्रभास कुमार पीएम और केंद्रीय वन उत्पादकता अनुसंधान संस्थान के निदेशक डॉ. अमित पांडेय ने किया। डॉ. पांडेय ने कहा कि बैठक से शोधकर्ताओं को विशेषज्ञों का मार्गदर्शन मिलेगा और भविष्य के शोध की दिशा तय करने में मदद मिलेगी। डॉ. योगेश्वर मिश्रा ने संस्थान में चल रहे विभिन्न शोध कार्यों की जानकारी दी। बैठक में करंज के आनुवंशिक मूल्यांकन, खनन प्रभावित क्षेत्रों में पेड़-पौधों से संबंधित शोध और नई तकनीकों सहित विभिन्न विषयों पर जानकारी दी गई। इसमें देश के ...