पिस्कानगड़ी में गर्मी बढ़ते ही बिजली संकट गहराया
रांची, मई 23 -- पिस्कानगड़ी, प्रतिनिधि। भीषण गर्मी के बीच नगड़ी प्रखंड में बिजली की आंख-मिचौली से लोग परेशान हैं। लोड शेडिंग और लोकल फॉल्ट के कारण घंटों बिजली गुल रह रही है, जिससे आम लोगों के साथ छोटे कारोबारियों की परेशानी बढ़ गई है। बेड़ो ग्रिड से जुड़े क्षेत्रों में स्थिति ज्यादा खराब है, जहां दिन और रात में लंबे समय तक बिजली कटौती हो रही है। वहीं नगड़ी नया तालाब स्थित 200 केवी ट्रांसफार्मर में ओवरलोडिंग से बार-बार फ्यूज उड़ने के कारण नगड़ी चौक के दुकानदार परेशान हैं। स्थानीय लोगों ने अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.