सीतापुर, जून 12 -- पिसावां, सवाददाता। क्षेत्र के प्रेमपुर गांव के पश्चिम गोमती नदी के किनारे गुरुवार को ग्रामीणों ने तेंदुए के पगचिह्न देखे। जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पड़ोस में एक वनरोज के अवशेष भी मिले हैं। जिससे माना जा रहा है कि संभवत: जंगली जानवर ने वनरोज का शिकार किया है। मामला जानकारी में आने के बाद वन विभाग की टीम ने शुक्रवार को क्षेत्र का दौरा किया और तेंदुए के पंगचिन्ह देखकर उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराया है। पिसावां इलाके के प्रेमपुर गांव निवासी विपिन सहित कुछ ग्रामीण गांव के पश्चिम खेतों की ओर गए थे। वहां गोमती नदी के किनारे लोगों ने जंगली जानवर के पचिन्ह देखे। लोगों ने दावा किया यह पगचिन्ह तेंदुए के लग रहे हैं। तेंदुआ होने की आशंका उसवक्त और बढ़ गई, लोगों ने पगचिन्हों के आसपास वन रोज के अवशेष मिले। इससे जंगली जनव...