देवरिया, मार्च 24 -- देवरिया, हिन्दुस्तान टीम। भटनी-वाराणसी रेल खंड के दोहरीकरण का कार्य चल रहा है। पिवकोल-सलेमपुर-लार रोड के बीच कराए गए दोहरीकरण एवं विद्युतीकरण परियोजना का 25 मार्च को स्पीड ट्रायल होगा। रेल संरक्षा आयुक्त इसका निरीक्षण करेंगे। निरीक्षण के दौरान लोगों के साथ ही पशुओं को भी रेलवे ट्रैक पर जाने पर रोक रहेगी। इसको लेकर रेलवे ने लोगों से आग्रह किया है।रेलवे अपने संसाधनों का लगातार विस्तार कर रहा है। इसी क्रम में भटनी-वाराणसी रेल खंड का दोहरीकरण हो रहा है। भटनी-औड़िहार रेल खंड पर पिवकोल-सलेमपुर-लार रोड पर दोहरीकरण एवं विद्युतीकरण का कार्य पूरा हो चुका है। रेल संरक्षा आयुक्त उत्तर पूर्वी सर्किल प्रणजीव सक्सेना 25 मार्च को इस खंड का संरक्षा निरीक्षण करेंगे। निरीक्षण के दौरान डीआरएम समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। निरीक्षण स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.