बदायूं, मार्च 3 -- आसफपुर/फैजगंज। जहां आज के दौर में लोग अक्सर दूसरों की समस्याओं से मुंह फेर लेते हैं, वहीं फैजगंज निवासी पप्पू यादव ने अपनी जान की परवाह किए बिना गहरे तालाब में डूब रहे बेजुबान पिल्ले को बचाकर मानवता की मिसाल पेश की है। पप्पू यादव के इस निस्वार्थ कदम ने यह साबित कर दिया कि इंसानियत आज भी जिंदा है। यह दिल छू लेने वाली घटना बदायूं जिले के आसफपुर के फैजगंज गांव की है। सोमवार को गांव के कुछ बच्चे खेल रहे थे, तभी खेल-खेल में उन्होंने एक पिल्ले को गांव के ही तालाब में फेंक दिया। बेजुबान पिल्ला खुद को बचाने के लिए छटपटाने लगा। उसने तैरने की बहुत कोशिश की, लेकिन पानी गहरा होने के कारण वह जल्द ही थकने लगा। तभी वहां से गुजर रहे ग्रामीण पप्पू यादव की नजर तालाब में डूबते उस पिल्ले पर पड़ी। बिना एक पल की देरी किए पप्पू ने तालाब में छल...