एटा, अप्रैल 30 -- स्वास्थ्य केन्द्र में दो एंबुलेंस में भीषण आग लग गई। जानकारी मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। एक एंबुलेंस पूरी तरह से जल चुकी है। दुर्घटना गुरुवार सुबह हुई है। बताया जा रहा है कि पिलुआ स्थित स्वास्थ्य केन्द्र पर दो एंबुलेंस खड़ी हुई है। गुरुवार सुबह अचानक से एंबुलेंस में आग लग गई। देखते ही देखते पास में खड़ी दूसरी एंबुलेंस में आग लग गई। एकत्रित लोगों ने आग की लपटें देखी और दमकल विभाग को सूचना दी गई। जानकारी मिलते ही प्रभारी अग्निशमन अधिकारी जितेन्द्र कुमार चौरसिया टीम के साथ मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गए। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। जानकारी पर डायल-112 पुलिस भी पहुंच गई और मामले में जानकारी ली है। आशंका जताई ...