एटा, जून 9 -- जनपद में उद्योग स्थापना को अनुकूल वातावरण तैयार है। अब शिक्षित, तकनीकी दक्ष युवा रोजगार सृजन की दिशा में आगे आ रहे हैं। डीएम अरविन्द सिंह के मार्गदर्शन, प्रशासनिक सहयोग से युवाओं को विभिन्न विभागों से आवश्यक अनुमति मिलने में सुविधा मिल रही है। यह भी पढ़ें- पिलुआ में 27 करोड़ से प्रोटीन उत्पादन परियोजना लगाने को दी अनुमतिराहुल यादव की परियोजना वर्मा नगर निवासी राहुल यादव ने डेयरी मैनेजमेंट में बीटेक की। पिलुआ में प्रोटीन उत्पादन इकाई स्थापित करने की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। राहुल यादव ने विभिन्न राष्ट्रीय, बहुराष्ट्रीय डेयरी ब्रांडों में कार्य करने के उपरांत अपने अनुभव, तकनीकी ज्ञान का उपयोग करते हुए दूध से पनीर निर्माण के बाद शेष बचे तरल पदार्थ से प्रोटीन उत्पादन की अभिनव तकनीक पर आधारित लगभग 27 करोड़ रुपये लागत की परियोज...