बलरामपुर, अगस्त 9 -- बलरामपुर, संवाददाता।श्रावस्ती मार्ग पर झारखंडी मंदिर के पास प्रस्तावित रेल उपरिगामी पुल (आरओबी) के निर्माण की कवायद अब जमीन पर दिखाई देने लगी है। पिलर निर्माण शुरू होने से पहले कार्यदायी संस्था ने निर्माण स्थल पर सर्विस लेन तैयार करने का काम शुरू कर दिया है। इसके लिए पटरियों के आसपास की जमीन को समतल किया जा रहा है। सर्विस लेन तैयार होने के बाद मुख्य निर्माण कार्य को गति दी जाएगी। निर्माण के दौरान यातायात प्रभावित न हो, इसके लिए वैकल्पिक मार्ग भी निर्धारित किए गए हैं। करीब 292.21 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह आरओबी बलरामपुर के साथ ही श्रावस्ती और बहराइच की ओर आवागमन करने वाले लोगों के लिए महत्वपूर्ण परियोजना माना जा रहा है। 1.21 किलोमीटर लंबे दो लेन के इस ओवरब्रिज में कुल 35 पिलर बनाए जाएंगे। परियोजना के प्रथम चर...