प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 25 -- कुंडा। संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के रचपालीपुर गांव निवासी राम नरेश ने पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि सीमांकन के बाद उसने अपनी जमीन पर पिलर लगाया था। जिसे 23 फरवरी को विपक्षियों ने तोड़ दिया और उस भूमि पर उपली-कंडा बनाने लगे। विरोध करने पर गालियां देते हुए मारा पीटा और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने विजय कुमार, राज कुमार, रामनरेश, लल्लू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...