अल्मोड़ा, अप्रैल 4 -- बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष गोविंद पिलख्वाल को हथकरघा एवं हस्तशिल्प विकास परिषद का उपाध्यक्ष बनने पर सोमेश्वर में कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण किया। सीएम का आभार जताते हुए पिलख्वाल को शुभकामनाएं दीं। यहां विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, मंडल अध्यक्ष सुंदर राणा, ज्येष्ठ प्रमुख राजेंद्र कैड़ा, खड़क सिंह, प्रकाश बिष्ट, कैलाश बोरा, शंकर बिष्ट, दिलीप रौतेला, राधे जोशी, ललित मोहन, सुरेश बोरा, चंदन सिंह बोरा, देवेंद्र कुमार आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...