हापुड़, फरवरी 25 -- पिलखुवा। क्षेत्र में खराब पड़ी सड़कों को दुरुस्त करने की दिशा में पहल करते हुए 1,13,35,000 रुपये की लागत वाले दो मार्गों के विशेष मरम्मत कार्य का शिलान्यास किया गया। कुल 7.400 किमी लंबाई में सड़क सुदृढ़ीकरण कराया जाएगा। समाना जारचा मार्ग कलां वाया कपूरपुर मार्ग के 3.200 किमी भाग पर 49,19,000 रुपये व्यय होंगे। वहीं डीडीजी मार्ग से दहीरपुर रज्जाकपुर वाया नरैना मार्ग के 4.200 किमी हिस्से पर 64,16,000 रुपये खर्च किए जाएंगे। सांसद अतुल गर्ग की संस्तुति पर स्वीकृत इन योजनाओं के शिलान्यास अवसर पर विधायक धर्मेश सिंह तोमर ने कहा कि क्षेत्र में जिन मार्गों की स्थिति लंबे समय से खराब थी, उन्हें प्राथमिकता में लेकर दुरुस्त कराया जा रहा है। गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए हैं ताकि लोगों को सुगम ...