हापुड़, मार्च 6 -- माहे रमजान के तीसरे जुमे की नमाज शुक्रवार को शहर की विभिन्न मस्जिदों में अकीदत और एहतराम के साथ अदा की गई। नमाज के लिए सुबह से ही मस्जिदों में नमाजियों की भीड़ उमड़ने लगी। लोगों ने अल्लाह की इबादत कर देश और समाज में अमन-चैन की दुआ मांगी। नमाज के बाद मौलाना साहब ने खुतबा देते हुए कहा कि रमजान का महीना इंसान को सब्र, इंसानियत और भाईचारे का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे को बनाए रखना चाहिए। मौलाना सहाब ने कहा कि समाज में शांति और एकता बनाए रखना हर इंसान की जिम्मेदारी है।उन्होंने रोजेदारों से अपील की कि इस पवित्र महीने में ज्यादा से ज्यादा इबादत करें, गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करें तथा समाज में अच्छाई का संदेश फैलाएं। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर रमजान की मुबारकबाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.