हापुड़, फरवरी 27 -- नगर में लंबे समय से लग रहे भीषण जाम की समस्या को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान ने शुक्रवार को बड़ा कदम उठाया। उन्होंने खुद सड़क पर उतरकर जाम वाले मुख्य मार्ग पर घंटों तक तैनाती की और यातायात व्यवस्था को सुचारु कराया। बताया जाता है कि इस मार्ग पर प्रतिदिन घंटों तक जाम की स्थिति बनी रहती थी, जिससे आम नागरिकों, व्यापारियों और स्कूली बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान की मौजूदगी में पुलिसकर्मियों ने अवैध रूप से खड़े वाहनों को हटवाया और नियमों का उल्लंघन करने वालों को सख्त चेतावनी दी। कोतवाली प्रभारी मनीष चौहान ने कहा कि यातायात व्यवस्था सुधारना प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि लोग नियमों का पालन नहीं करेंगे तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई क...