हापुड़, अप्रैल 5 -- कश्यप समाज संगठन द्वारा भगवान महर्षि कश्यप जयंती के अवसर पर एक भव्य और सुंदर समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कश्यप समाज संगठन के अध्यक्ष डॉ. अनिल कश्यप सिद्धिविनायक हॉस्पिटल के नेतृत्व में किया गया, जिसमें संगठन के सभी सदस्यों ने मिलकर इसे सफल बनाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जेपी कश्यप, अनिल कश्यप एडवोकेट गाजियाबाद, नगर पालिका अध्यक्ष विभु बंसल, सभासद अंशुल मित्तल एवं समाजसेवी सुनील गर्ग उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का जोरदार स्वागत फूलमाला पहनाकर किया गया।स्वागत करने वालों में भाजपा नेता अमित कश्यप एडवोकेट, समाजसेवी कुलदीप कश्यप, अतुल कश्यप एडवोकेट, बंटी कश्यप, मोजपाल कश्यप, रामअवतार कश्यप, दीपक कश्यप, पवन कश्यप, सौरभ कश्यप, प्रदीप कश्यप, राजन कश्यप, संजय कश्यप, सुभाष कश्यप, राजेश कश्यप और कपिल क...