हापुड़, जनवरी 10 -- जनपद हापुड़ में संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पिलखुवा पुलिस ने शुक्रवार देर रात सफलता हासिल की। पुलिस ने आपराधिक घटना को अंजाम देने की नीयत से घूम रहे एक युवक को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार शुक्रवार देर रात पुलिस टीम खेडा-तिसौली जाने वाले खड़ंजे पर संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक युवक संदिग्ध अवस्था में घूमता हुआ पाया गया, जिसे पुलिस ने पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर तथा एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। गिरफ्तार किए गए युवक की पहचान सुहैल पुत्र यूसुफ निवासी ग्राम हावल, के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार अभियुक्त किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में क्षेत्र में घूम रहा था। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर अभियुक...