हापुड़, जून 3 -- पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड निदेशक(वाणिज्य) संजय जैन ने मेरठ रोड स्थित आवास विकास कालोनी में अधिक्षण अभियंता कार्यालय में विद्युत वितरण खंड हापुड़, पिलखुवा एवं गढ़ की अधिकारियों के साथ समीक्षा की। उन्होंने विद्युत वितरण खंड पिलखुवा के कार्यों में पाई गई कमियों एवं लापरवाही पर गंभीर नाराजगी व्यक्त की गई। समीक्षा के दौरान निदेशक(वाणिज्य) संजय जैन ने राजस्व वसूली में निर्धारित लक्ष्य की शत-प्रतिशत प्राप्ति, निवेश मित्र एवं झटपट पोर्टल पर लंबित आवेदनों के त्वरित निस्तारण, टीसी अपलोड होने के उपरांत शुल्क जमा न करने वाले आवेदनों का तत्काल निस्तारण तथा फर्स्ट बिल जनरेशन की प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही 12 माह से अधिक अवधि से लंबित आईडीएफ व आरडीएफ प्रकरणों का तत्काल संस्थापन, एमआरआई एक्सेंपशन प्रकरणों ...