अलीगढ़, मार्च 26 -- अकराबाद, संवाददाता। थाना क्षेत्र के कस्बा पिलखना में बुधवार को बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस घटना में दो महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया और मामले की जांच शुरू कर दी। पिलखना निवासी नजमा बेगम के अनुसार, बुधवार सुबह करीब दस बजे उनका दस वर्षीय बेटा अलिफ खान गली में खेल रहा था। इसी दौरान पड़ोस के दो युवक भूसे की बोरी ले जा रहे थे। आरोप है कि एक युवक ने जानबूझकर बोरी अलिफ के ऊपर डाल दी, जिससे वह गिरकर घायल हो गया। बेटे के घायल होने पर परिजनों ने विरोध किया तो मामला बढ़ गया। आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में नजमा बेगम, उनकी सास नगीना, बेटा अलिफ खान और असगर घायल हो गए। शोर सुनकर आसपास के लोग...