शामली, मार्च 30 -- जलालाबाद। कस्बे के मंडी भास्करगंज निवासी सोनूपाल ने एक युवक पर अपने पुत्र को विदेश भेजने व काम दिलाने के नाम पर ठगी किए जाने का आरोप लगाते हुए एक शिकायत मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर थी जिस पर स्थानीय पुलिस ने जांच पूरी कर आरोपो को नकार दिया है जांच रिपोर्ट से पीड़ित सन्तुष्ट नहीं है। पीड़ित ने शिकायत में आरोप लगाया गया था कि गांव इरशादपुर निवासी एक युवक द्वारा 4 माह पहले उनके पुत्र सुंदरम को दुबई में प्लंबर की नौकरी दिलाने का वादा कर 90 हजार रुपये लिए थे और पुत्र को दुबई भेज कर वहां मजदूरी कराई जा रही है वेतन भी नहीं दिया जा रहा है पीड़ित पिता सोनू पाल ने इसे धोखाधड़ी एवं मानव शोषण बताते हुए मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत भेज कर स्थानीय पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी।जिसकी जांच स्थानीय जलालाबाद पुलिस द्वारा की गई जांच अध...