रांची, जून 10 -- रातू, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के पिर्रा में अज्ञात चोरों ने एक बंद घर का ताला तोड़कर करीब 70 से 80 हजार रुपये के जेवरात चोरी कर लिए। मामले में मकान मालिक मो. जलील ने बुधवार को रातू थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार, फुलबहार खान मंगलवार दोपहर घर में ताला लगाकर अपने पैतृक गांव नवाटोली (कैरो, लोहरदगा) गए थे। बुधवार सुबह लौटने पर घर का ताला टूटा मिला। घर की जांच करने पर नगदी रखने वाला बक्सा गायब था, जिसमें उनकी पत्नी के करीब 70 से 80 हजार रुपये मूल्य के जेवरात रखे थे। मामले को लेकर थाना में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। इधर, थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...