बागेश्वर, मई 28 -- जंगल की आग में पेट्रोल का काम करने वाला पिरुल अब लोगों के लिए रोजगार का जरिया बनेगा। वन विभाग ने इस बार अभिनव पहल की है। वह लोगों से दस रुपये प्रतिकिलो के हिसाब से पिरुल खरीदेगा। इसके लिए विभाग ने पांच रेंजों में केंद्र भी खोल दिए हैं। इस पहल से जहां जंगल आग से बचेंगे वहीं लोग भी मालामाल होंगे। मालूम हो कि जिले में अधिकतर वनों में चीड़ के पेड़ हैं। इन पेड़ों की पत्तियां सूखकर गिरने से जंगल में फैल जाते हैं। गर्मी में यही पत्तियां आग को फैलाने में सहायक होते हैं। अराजक तत्व जंगलों को आग लगाने में पीछे नहीं रहते हैं। अब इस पिरुल को वन विभाग रोजगार से जोड़ रहा है। उन्होंने महिला मंगल दल, नव युवक मंगल दल, स्वयं सहायता समूह तथा आम महिलाओं के माध्मय से इस पिरुल को खरीदेगा। इसके लिए ग्लेशियर रेंज को छोड़कर पांच रेंजों में केंद...