प्रयागराज, जून 24 -- प्रयागराज, संवाददाता। सांस्कृतिक संस्था आस्था समिति व रानी रेवती देवी सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज राजापुर की ओर से बुधवार को कॉलेज के सभागार में लोकरंग बहार का आयोजन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति विजयलक्ष्मी, मेयर गणेश केसरवानी, एनसीजेडसीसी के निदेशक सुदेश शर्मा, कॉलेज के प्रधानाचार्य सतीश कुमार सिंह व प्रबंधक राकेश कुमार सिंह सेंगर ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। गायिका कृति श्रीवास्तव ने लोकगीत 'पिया मेहंदी लिया दा मोती झील से' की प्रस्तुति पर श्रोता झूम उठे।

लोकगीतों की प्रस्तुतियां ऐश्वर्या श्रीवास्तव ने 'हमरी नगरिया मइया भरेली खपरिया हो चुनरिया लहरें ना', कीर्ति चौधरी ने 'अरि अम्मा मोरी बाबा को भेजो री के सावन आयो रे' और ज्योति आनंद ने 'काहे को ब्याही बिदेस अरे लखिया बाबुल मोरे...