भभुआ, मार्च 23 -- उद्योगविहीन अधौरावासियों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाता है पियार चिरौंजी की प्रोसेसिंग यूनिट लगाने से अभावभरी जिंदगी से मिलेगी मुक्ति टेक्निशियन के अभाव में वन विभाग के परिसर में कई वर्षों से रखी है मशीन व्यापारी 100 रुपए पियार खरीदकर 1500 रुपये किलो बेचते हैं चिरौंजी (पेज चार) अधौरा, एक संवाददाता। इस वर्ष पियार के पेड़ मंजर से लद गए हैं। महुआ के पेड़ में भी खूब फूल दिख रहे हैं। महुआ, पियार, चिरौजी, केंदू पत्ता, तेन, भेला, जौगी, हर्रा, बहेरा, लासा जैसे वन संपदा से ही उद्योगविहीन अधौरा के वनवासी अपनी झोली भरते हैं। खेत व जंगलों में उत्पादित उक्त चीजों की बिक्री कर वह अपने घर का खर्च चलाते हैं। बीमार सदस्यों का इलाज करते हैं। बेटियों के हाथ पीले करते हैं। अधौरा के जंगलों में काफी संख्या में पियार व महुआ के पेड़ हैं। महुआ चुनने ...