नई दिल्ली, जुलाई 25 -- इलेक्ट्रिक और प्रीमियम टू-व्हीलर मार्केट में 'पियाजियो' (Piaggio) ने अपनी बिक्री से तहलका मचा दिया है। कंपनी ने जून, 2026 में 3,741 यूनिट्स की रिकॉर्ड बिक्री दर्ज की है। इस दौरान पियाजियो की कुल बिक्री में सालाना आधार पर 49 पर्सेंट की बढ़ोतरी देखी गई। जबकि ठीक एक साल पहले यानी जून, 2025 में यह आंकड़ा सिर्फ 2,513 यूनिट्स का था। वहीं, मासिक आधार पर भी गाड़ियों की बिक्री में 8 पर्सेंट की मजबूत बढ़ोतरी हुई है। आइए जानते हैं कंपनी के अलग-अलग ब्रांड्स और मॉडल्स की बिक्री के बारे में विस्तार से।वेस्पा ने बनाई मजबूत पकड़ पियाजियो की कुल बिक्री में सबसे बड़ा योगदान इसके पॉपुलर ब्रांड 'वेस्पा' का रहा है। बता दें कि जून, 2026 में वेस्पा स्कूटरों की 2,431 यूनिट्स बिकी हैं। यह कंपनी की कुल बिक्री का लगभग 65 पर्सेंट हिस्सा है। इस...