कौशाम्बी, मई 5 -- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिराथू में मंगलवार को पियर एजुकेटर बच्चों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें उपहार वितरित किए गए। अधीक्षक डॉ. अरुण तिवारी के निर्देशन में आयोजित इस समारोह में 10 से 19 वर्ष आयु वर्ग के किशोर-किशोरियों को थर्मस, टिफिन और स्कूल बैग देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। किशोर परामर्शदाता संजीव बनोधा ने बताया कि पियर एजुकेटर के रूप में चयनित बच्चे स्वास्थ्य विभाग के साथ जुड़कर समाज में जागरूकता फैलाने का कार्य करते हैं। यह किशोर मानसिक स्वास्थ्य, नशामुक्ति और विशेष रूप से धूम्रपान के दुष्प्रभावों के प्रति अपने साथियों व अन्य बच्चों को जागरूक करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए समय-समय पर उन्हें सम्मानित किया जाता है, जिससे उनका मनोबल बढ़े और वह समाज सेवा में और सक्रिय भूमिका नि...