पूर्णिया, फरवरी 13 -- बैसा। अमौर थाना पुलिस ने शराब पीकर हो-हल्ला करने के दौरान एक शराबी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। अवर थानाध्यक्ष अनंत कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर पोठिया गांव से शराब पीकर नशे की हालत में हो-हल्ला कर रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार व्यक्ति रंजीत कुमार पर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...