दरभंगा, मई 9 -- ललन चौधरी,गौड़ाबौराम। जमालपुर थाना क्षेत्र के तेतरी गांव में गुरुवार रात पियक्कड़ों के बीच हुई मारपीट में कई लोग जख्मी हो गये। जख्मी हुए लोगों में कई महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार गंभीर रूप से जख्मी प्रेमा देवी, अर्जुन सदा, सुजीत सदा, सुभाष सदा, बाला सदा, देवन सदा व दुलालचंद सदा को उपचार के लिए स्थानीय सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को डीएमसीएच रेफर कर दिया। घटना के सबंध में तेतरी निवासी देवन सदा ने बताया कि बदमाशों ने उनकी पत्नी प्रेमा देवी को मारा-पीटा। इसकी सूचना पर जब वे और उनके पुत्र बचाव में आये तो उन्हें भी पीटा गया। यह भी पढ़ें- मारपीट में चार घायल, एक सदर अस्पताल रेफर इस घटना की सूचना मिलने पर एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी भी मौके पर पहुंचे और घटना में शामिल लोगों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.