पियक्कड़ ने बोला हमला, तलवार से युवक का सिर काटा
मुजफ्फरपुर, जून 13 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कच्ची पक्की ओपी क्षेत्र के मोहम्मदपुर मुबारक गांव में आपस में बैठकर बातचीत कर रहे एक परिवार पर पड़ोस के ही पियक्कड़ व उसके परिवार वालों ने लाठी-डंडे, चाकू और तलवार से हमला कर दिया। हमले में एक युवक का सिर तलवार लगने से कट गया। वहीं, बचाने आए उसके भाई और वृद्ध मां को भी चोटें आई हैं। पीड़ितों का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। मामले में कच्ची पक्की ओपी में दिए रामबाबू के आवेदन पर शनिवार को सदर थाने में एफआईआर दर्ज की गई।रामबाबू ने पुलिस को बताया है कि बीते 10 जून की रात वह अपने परिवार के साथ घर में बैठकर बात कर रहा था। इसी बीच गांव का ही अनिल राम नशे में दरवाजे पर आकर गाली-गलौज करने लगा। जब रामबाबू के भाई दीपक कुमार ने विरोध किया तो वह हाथापाई करने लगा। इसी बीच उसके परिवार के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.