पीलीभीत, मार्च 22 -- शाहजहांपुर। रिजर्व पुलिस लाइन में मिशन शक्ति फेज-05 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत महिला सुरक्षा जागरूकता स्कूटी रैली के शुभारम्भ से पूर्व पिपिंग सेरेमनी आयोजित की गई। शासनादेश के तहत पुलिस उपाधीक्षक स्तर के अधिकारियों को पदोन्नति प्रदान की गई, जिसके क्रम में जनपद शाहजहांपुर में क्षेत्राधिकारी क्राइम पद पर तैनात निष्ठा उपाध्याय को पदोन्नत कर अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया। समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक एवं अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ने नवपदोन्नत अधिकारी को कंधों पर पदचिह्न लगाकर सम्मानित किया। एसपी राजेश द्विवेदी ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और पेशेवर दक्षता के साथ दायित्व निभाने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी तिलहर ज्योति यादव, क्षेत्राधिकारी सदर प्रयांक जैन समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजू...