बुलंदशहर, मई 10 -- औरंगाबाद थाना क्षेत्र के गांव पिपाला में शनिवार की देर रात शिव मंदिर के मैदान में रखी करीब पंद्रह लाख की पराली जलकर राख हो गई। पीड़ित कारोबारी ने अभी तक थाने में तहरीर नहीं दी है। बता दे कि पंजाब निवासी बिट्टू ने इलाके में मशीन से गेहूं की कटाई के दौरान पराली एकत्रित की थी।जिसको औरंगाबाद_जमालपुर मार्ग स्थित पिपाला के शिव मंदिर के मैदान में रख दी थी।शनिवार रात करीब आठ पराली में अचानक आग लग गई।देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।आग की सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे ओर आसपास के नलकूपों को चालू कराकर आग बुझाने का प्रयास किया।लेकिन जब तक आग पराली के चारों ओर फैल चुकी थी।सूचना पर थाना प्रभारी भी मौके पर आ गए और उन्होंने अग्निशमन विभाग को घटना की जानकारी दी।सूचना पाकर दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची।करीब छह घंटे ...