सोनभद्र, जनवरी 28 -- सोनभद्र। पुलिस की तरफ से चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पिपरी पुलिस ने एक वारंटी मुसम्मी कुट्टे उर्फ भुट्टे निवासी काशीराम आवास तुर्रा को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व क्षेत्राधिकारी पिपरी के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय के नेतृत्व में की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...