भदोही, अप्रैल 9 -- भदोही, संवाददाता। शहर के मर्यादपट्टी-उमरी मार्ग स्थित पिपरी पुलिया का निर्माण संबंधित ठेकेदार द्वारा कराया गया। इसके कारण राहगीरों, वाहन चालकों को आवागमन में काफी सहूलियतें मिल रही हैं। साथ ही हादसे का भी डर समाप्त हो गया है। क्षेत्रीय लोगों ने समस्या समाधान होने पर हिन्दुस्तान अखबार एवं डीएम को धन्यवाद दिया। बता दें कि उक्त मार्ग आसपास के दर्जनों गांवों के साथ ही जौनपुर जिले के गांवों को शहर से जोड़ने का काम करता है। शहर की जल निकासी को बने नाले पर आवागमन में दुश्वारियां हो रही थीं। ऐसे में करीब पांच दशक पहले उक्त नाले पर पुलिया का निर्माण कराया गय था। इन दिनों वह काफी जर्जर हो चुकी है। इस बीच, गत साल उक्त मार्ग को सात करोड़ की लागत से प्रधानमंत्री शहरी ग्रामीण योजना के तहत बनवाया गया। अच्छी सड़क होने के कारण वाहन चालक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.