सीतामढ़ी, अप्रैल 21 -- परिहार। प्रखंड क्षेत्र के पिपरा विशनपुर पंचायत में हुए पैक्स चुनाव में अध्यक्ष पद पर राजकिशोर मंडल ने जीत हासिल की हैं। उन्होंने 563 वोट प्राप्त करते हुए अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी ब्रजेश कुमार सिंह को 161 मतों से पराजित किया। जीत की घोषणा होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। जगह-जगह मिठाइयां बांटी गईं और रंग-गुलाल लगाकर जीत का जश्न मनाया गया। समर्थकों ने फूल-मालाओं से विजेता का जोरदार स्वागत किया। वहीं नवनिर्वाचित पैक्स अध्यक्ष ने जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत क्षेत्र के लोगों के विश्वास की जीत है। पैक्स को आगे बढ़ाने का हर संभव प्रयास करेंगे। यह भी पढ़ें- बरामा पैक्स अध्यक्ष के चुनाव में बिपुल कुमार पंकज 43 मतों से विजयी, समर्थकों में उत्साह इधर, प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ ओमप्रकाश यादव ने...