पलामू, अप्रैल 26 -- हरिहरगंज। पलामू जिले के पिपरा थाना की पुलिस ने जांच के दौरान स्टोन बोल्डर लदे दो ओवरलोड हाईवा को जब्त किया है। पिपरा थाना प्रभारी विमल कुमार ने बताया कि शनिवार की देर शाम एनएच-139‌ के दुबटिया मोड़ के समीप जांच के दौरान बोल्डर लदे दो ओवरलोड हाइवा को जब्त किया गया है। कार्रवाई के लिए जिला खनन विभाग को विस्तृत रिपोर्ट भेज दी गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि अवैध परिवहन के खिलाफ लगातार जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...