सुपौल, मई 25 -- पिपरा, एकसंवाददाता पिपरा थाना क्षेत्र की दीनापट्टी पंचायत स्थित सखुआ वार्ड आठ से करीब सात लाख रुपए का हीरा लगा मंगलसूत्र पुलिस ने बरामद कर लिया है। पीड़ित महिला के आवेदन पर पुलिस ने केस दर्ज कर आवेदिका के मामा को गिरफ्तार कर लिया है। इस बाबत पिपरा थानाध्यक्ष राजेश कुमार झा ने बताया कि बीते शनिवार को दल्लिी स्थित गाजियाबाद जिले के मोदीनगर थाना निवासी शिखा कुमारी ने अपने सगे मामा पर ही कीमती मंगलसूत्र की चोरी करने का आरोप लगाते हुए आवेदन दिया था। इसके बाद थाना कांड संख्या 175/26 दर्ज कर आरोपी सखुआ वार्ड 8 निवासी हीरालाल राय को गिरफ्तार कर थाना लाया गया और गहनता से पूछताछ करने पर उन्होंने मंगलसूत्र चोरी करने की बात स्वीकार की। यह भी पढ़ें- रेलवे लोहा चोरी मामले में एक से पूछताछ आरोपी ने बताया कि चोरी का मंगलसूत्र त्रिवेणीगंज ...