पिपरा थाना के निवर्तमान थाना प्रभारी को दी गई विदाई
पलामू, मई 23 -- हरिहरगंज। पिपरा थाना परिसर में गुरुवार को समारोह आयोजित करके निवर्तमान थाना प्रभारी विमल कुमार को विदाई दी गई और नव पदस्थापित थाना प्रभारी प्रदीप शर्मा का स्वागत किया गया। समारोह में पिपरा थाना क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। निवर्तमान थाना प्रभारी विमल कुमार ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पिपरा में जो मान सम्मान मिला है। उन्होंने थाना के कर्मियों की भी सराहना किया। नव पदस्थापित थाना प्रभारी प्रदीप शर्मा ने कहा कि थाना क्षेत्र में अमन चैन, शांति का माहौल बना रहे यही उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। पिपरा थाना क्षेत्र बिहार राज्य सीमा से सटा हुआ है जिसको लेकर विशेष जांच अभियान, पुलिस पेट्रोलिंग भी बढ़ाया जाएगा। मौके पर सीओ जितेन्द्र कुमार, एसआई नकुल शर्मा, समाजि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.