आरा, अप्रैल 7 -- आरा। सदर प्रखंड की बरजा सुंदरपुर पंचायत के पिपरा (इजरी) गांव में गरीबी मिटाओ अभियान संगठन के तत्वावधान में शिक्षा जागरूकता का प्रेरणादायक कार्यक्रम किया गया। संगठन के संस्थापक पूर्व सैनिक श्याम प्रसाद ने बताया कि छह अप्रैल को सहयोगियों के साथ पिपरा गांव में जाकर सर्वेक्षण किया गया और मंगलवार को पीपरा गांव में डोम और समाज के अत्यंत गरीब परिवार के उन बच्चों के बीच शैक्षणिक सामग्री का वितरण किया गया जो आज भी शिक्षा से वंचित हैं। कुल 50 बच्चों को संगठन की ओर से स्कूली बैग, किताबें, कॉपी स्लेट, पेंसिल, कटर, रबर प्रदान किए गए। कार्यक्रम के दौरान बच्चों के माता-पिता भी उपस्थित रहे। समाजसेवी पूर्व सैनिक श्याम प्रसाद ने अभिभावकों को प्रतिदिन बच्चों को विद्यालय भेजने के लिए जागरूक किया । नवसृजित प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य ही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.