किशनगंज, मार्च 3 -- टेढ़ागाछ। एक संवाददाता टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कालपीर पंचायत के पिपरा गांव में 15वीं वित्त आयोग जिला परिषद मद से स्वीकृत नाला निर्माण कार्य का सोमवार को विधिवत फीता काटकर उद्घाटन किया गया। जिला परिषद सदस्य खोशी देवी ने कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों की मौजूदगी में योजना का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य खोशी देवी ने बताया कि पिपरा गांव में लंबे समय से जलजमाव की समस्या बनी हुई थी, जिससे बरसात के दिनों में सड़क पर गंदा पानी जमा हो जाता था और आमजन को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। ग्रामीणों की मांग को प्राथमिकता देते हुए 15वीं वित्त आयोग मद से 7 लाख 38 हजार 300 रुपये की प्राक्कलित राशि से नाला निर्माण योजना स्वीकृत कराई गई है। उन्होंने कहा कि इस योजना के पूर्ण होने से गांव में स्वच्छता व्यवस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.