पलामू, जनवरी 10 -- हरिहरगंज, प्रतिनिधि। पिपरा के बीडीओ विनय कुमार के वाहन से शनिवार की शाम में एनएच-139 के देवगन मोड़ के समीप प्रखंड प्रमुख विक्रांत सिंह यादव ने ग्रामीणों के साथ मिलकर एक दर्जन सरकारी कंबल पकड़ा है। वाहन में बीडीओ भी बैठे हुए थे। घटना की सूचना मिलने पर छतरपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर कंबल को जब्त करके थाना ले आई है। प्रमुख ने कहा कि कड़ाके की ठंड में गरीब कंबल के अभाव में ठिठुर रहे है जबकि बीडीओ अपने वाहन में लादकर एक दर्जन कंबल घर ले जा रहे थे, जो काफी शर्मशार करने वाली घटना है। उन्होने पूरे मामले की जांच कर बीडीओ पर कार्रवाई की मांग किया है। दूसरी तरफ बीडीओ विनय कुमार ने बताया कि ब्लॉक में 800 कंबल बांटने के लिए आया था। 100 कंबल रिजर्व रखकर जरूरतमंदों के बीच वितरण किया जा रहा है। शनिवार की शाम में चालक उन्हे घर जान...