खगडि़या, मई 1 -- चौथम। एक प्रतिनिधि चौथम प्रखंड अंतर्गत पिपरा पंचायत के पंचायत समिति सदस्य गोविंद कुमार पर गोलीबारी की गई। इस घटना में पंसस सदस्य बाल-बाल बच गए। घटना को लेकर पीड़ित गोविंद कुमार ने गुरुवार की शाम में चौथम थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाया है। थाने में दिए आवेदन में पीड़ित पंचायत समिति सदस्य ने कहा कि बुधवार की रात नौ बजे उसे उसके गांव के ही राजीव कुमार गुप्ता के पुत्र सूरज कुमार ने अपने घर पर बुलाया। जब वे उनके घर पहुंचे तो आरोपी सूरज और उसके दो दोस्तों ने उसे अपने घर में खींच लिया। सूरज ने कहा कि उसके गोतिया से जो जमीन लिए हैं,उसे खाली कर दो। नहीं तो जान से मार देंगे। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी सूरज ने कमर से पिस्तौल निकाल कर पीड़ित पर फायर कर दिया। लेकिन संयोग से गोली फायर नहीं हुआ। फिर दोबारा फायरिंग की। इस घटना में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.