सीतामढ़ी, अप्रैल 19 -- पिपराही। जनगणना को लेकर प्रोजेक्ट बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पिपराही में विगत तीन दिनों से चल रहा प्रगणक तथा पर्यवेक्षक के दूसरे बैच का प्रशिक्षण शनिवार को संपन्न हो गया। प्रशिक्षण शिविर में जनगणना तथा मकान का ऑनलाइन गणना करने के तकनीक को बताया गया।बीडीओ आदित्य सौरभ ने कहा कि प्रगणक तथा पर्यवेक्षक प्रशिक्षण में दक्ष होकर घर-घर जाकर सही और सटीक जानकारी एकत्र करेंगे। आगामी 2 मई से 31 मई तक प्रथम चरण में एचएलओ ऐप के माध्यम से ऑनलाइन मकान गणना का कार्य किया जाना है।मौके पर प्रशिक्षक श्रीकांत पाण्डेय,हेडमास्टर मिस्सवाह आलम सहित विभागीय कर्मी उपस्थित थे।प्रगणको को दिया गया प्रशिक्षण :डुमरी कटसरी। उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गाजीपुर के परिसर में जनगणना कार्य में प्रतिनियुक्त कर्मियों के लिए आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण शि...