सीतामढ़ी, मार्च 16 -- पिपराही। कुअमा पंचायत की मुखिया डॉ. रिंकी महतो के पैतृक आवास पर रविवार को इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें पूर्व विधायक, चिकित्सक सहित क्षेत्र के रोजेदार शामिल हुए। डॉ.अवधेश कुमार ने कहा कि इफ्तार पार्टी रमजान के पवित्र महीने में सामाजिक और धार्मिक सभा है। डॉ. वरुण कुमार ने कहा कि यह सुबह से शाम तक रखे गए रोजे को समाप्त करने का समय है। पूर्व विधायक सुनील कुशवाहा ने कहा कि इफ्तार पार्टियों को सामाजिक एकता के रूप में देखा जाता है। इफ्तार पार्टी में कमरौली के पूर्व मुखिया सुमित कुमार,पूर्व पैक्स अध्यक्ष जयमंगल महतो आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...