सीतामढ़ी, जून 5 -- पिपराही। प्रखंड के बसहिया शेख गांव में गुरुवार को खेत बचाओ अभियान के तहत किसान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र तथा आत्मा द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित कार्यक्रम में मृदा स्वास्थ्य संगठन टिकाऊ किसान पद्धति तथा प्राकृतिक संसाधनों के संतुलित उपयोग के बारे में जानकारी दी गई।सब्जी एवं धान आधारित खेती को देखते हुए किसानों को मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने के विभिन्न उपायों की जानकारी दी गई।कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर अनुराधा रंजन कुमारी ने संतुलित उर्वरक प्रबंधन नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी के वैज्ञानिक प्रयोग पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि किसान पंजीकरण के माध्यम से किसानों का डिजिटल डाटाबेस तैयार किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- उपजाऊ भूमि व सुरक्षित पर्यावरण छोड़ना हमारी नैतिक जिम्मेदारी जिससे उन्हें विभ...