बगहा, अप्रैल 16 -- सुग्रीव शर्मा पिपरासी,एक संवाददाता।स्थानीय प्रखंड स्थित सौरहा पंचायत के सुगौली गांव के सामने पीपी तटबंध के ठोकर पर सिंचाई विभाग के तरफ से लगाए गए बैरियर से किसान परेशान है। कारण कि इसी मार्ग से सौरहा पंचायत के साथ बलुआ ठोरी पंचायत के किसान अपने गन्ने और गेहूं सहित अन्य फसलों की ढुलाई करते है। लेकिन अब बैरियर लग जाने से फसलों को खेतों से लाने में परेशानी हो रही है। इसको ले किसानों में जिम्मेदारों के प्रति आक्रोश पनप रहा है। सौरहा पंचायत की मुखिया प्रेम मेहता और बलुआ पंचायत के मुखिया संतोष कुशवाहा ने बताया कि विधायक द्वारा तटबंध की सड़क को बचाने के नाम पर डीएम और सिंचाई विभाग को पत्र लिख कर बैरियर लगाने की मांग की गई थी। यह भी पढ़ें- पिपरासी में पीपी तटबंध पर लगे बैरियर से किसान परेशान उन लोगों ने बताया कि विधायक को यह नही...