बगहा, जनवरी 13 -- पिपरासी। शराब और शराबियों के खिलाफ पिपरासी पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को अहले सुबह पुलिस ने गंडक दियारा क्षेत्र में छापेमारी कर 18 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद किया। वहीं पुलिस को देख शराब तस्कर शराब फेक कर फरार हो गए। उक्त जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि यूपी सीमा से सटे होने के कारण यह शिकायत मिल रही थी कि यूपी से कुछ शराब तस्कर गंडक नदी पार कर शराब की तस्करी कर रहे है। सूचना पर पुलिस सक्रिय हुई और डुमरी मुराडीह पंचायत के घोड़हवा गंडक दियारा में पुलिस ने लगातार ग़श्ती बढ़ा दी। सोमवार को अहले सुबह पुलिस को सूचना मिली कि आधा दर्जन शराब तस्कर सर पर शराब रख कर गंडक नदी पार कर शराब को बगहा के तरफ खपाने के फिराक में है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दियारा में छापेमारी की गई। इसमें आ...